एंटिक ब्रोकिंग (Antique Broking) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 में भारतीय फार्मा मार्केट में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि ब्रोकरेज हाउस अमेरिकी जेनरिक मार्केट को लेकर निगेटिव नजरिया रखता है। एंटिक ब्रोकिंग का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 में पूरी फार्मा इंडस्ट्री में डोमेस्टिक ब्रैंडेड फॉर्म्युलेशन सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। नए प्रोड्क्ट्स के लॉन्च होने और कीमत में बढ़त की वजह से इस अवधि में डोमेस्टिक ब्रैंडेड फॉर्म्युलेशन सेगमेंट में 13-19 फीसदी (mid-teens growth rates)की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इस सेगमेंट में Torrent Pharma एंटिक ब्रोकिंग की टॉप पिक है।
फार्मा सेक्टर को कहां से मिलेगा सपोर्ट
एंटिक ब्रोकिंग का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 में फार्म कंपनियां कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं। नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसीन्स (NLEM)की इंडियन फार्मा मार्केट (IPM) में लगभग 18 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में कैलेंडर वर्ष 2022 में फार्मा सेक्टर की हिस्सेदारी लगभग 12 फीसदी है। इससे फार्मा कंपनियों को कीमतें बढ़ाने के लिए मौका नजर आ रहा है।
ब्रांडेड कारोबार वाली भारत-केंद्रित फार्मा कंपनियों के ग्रॉस मार्जिन में दिखेगा सुधार
एंटिक ब्रोकिंग का कहना है कि चीन और दूसरे क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति में सुधार के कारण कच्चे माल की कीमतों में गिरावट हो सकती है, जिससे ब्रांडेड कारोबार वाली भारत-केंद्रित फार्मा कंपनियों के ग्रॉस मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, ऊंची महंगाई दर के कारण कंपनियां गैर-एनएलईएम पोर्टफोलियो (non-NLEM portfolios)के लिए कीमतें बढ़ाने की मांग कर सकती हैं। एंटिक ब्रोकिंग डोमेस्टिक ब्रैंडेड फॉर्म्युलेशन सेगमेंट की कंपनियों पर बुलिश है। वहीं, अमेरिकी जेनरिक बाजार पर निर्भर कंपनियों और API कंपनियों पर उसकी राय निगेटिव है। एंटिक ब्रोकिंग की राय है कि उसके कवरेज में शामिल कंपनियों के मार्जिन में 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ स्थिरता देखने को मिल सकती है। इन कंपनियों को भारतीय कारोबार में ग्रोथ और कच्चेमाल की कीमतों में गिरावट का फायदा मिलेगा।
एंटिक ब्रोकिंग Lupin और Torrent Pharma पर पॉजिटिव नजरिया रखता है। वहीं, Cipla और Zydus Life पर उसकी राय है कि इनके लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च और बेस बिजनेस प्रोडक्ट्स को लेकर जोखिम बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।