IGL, MGL, गुजरात गैस के शेयरों पर आज दबाव है। दरअसल, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए APM गैस आवंटन घट गया है। CNBC-TV18 को मिली एक्सक्सूसिव जानकारी के मुताबिक Administrative Price Mechanism के तहत गैस आवंटन 72% से घटकर 50% हो गया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा कट है। ऐसे में गैस प्राइस हाइक पर बाजार जानकार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर कीमतें बढ़ाना चुनौतीपूर्ण होगा।
