Apollo Hospitals Share Price: अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में 29 अप्रैल को 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई। यह मार्च 2020 के बाद से शेयर में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। अपोलो हॉस्पिटल्स ने 26 अप्रैल को शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी मैटेरियल सब्सिडियरी अपोलो हेल्थको लिमिटेड ने 2,475 करोड़ रुपये जुटाने के लिए वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत अपोलो हेल्थको लिमिटेड (अपोलो 24/7 या AHL) अगले 24 से 30 महीनों में अपनी होलसेल फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर फर्म केइमेड प्राइवेट लिमिटेड का एडवेंट इंटरनेशनल के साथ विलय करेगी।
