Apollo Micro Systems में जबरदस्त खरीद, अच्छे Q2 नतीजों के दम पर 15 प्रतिशत तक भागा

Apollo Micro Systems Share Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 26 अक्टूबर को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 15.6 प्रतिशत तक उछलकर 432.30 रुपये के हाई तक गया

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जुलाई—सितंबर 2026 तिमाही में Apollo Micro Systems का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48.43 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 31.11 करोड़ रुपये था।

Apollo Micro Systems Share Price: एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 26 अक्टूबर को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछले बंद भाव से 15.6 प्रतिशत तक उछलकर 432.30 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने वीकेंड पर तिमाही नतीजे जारी किए थे। जुलाई—सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48.43 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 31.11 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 72.3 प्रतिशत बढ़कर 388.15 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 225.26 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 299.21 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 183.42 करोड़ रुपये के थे। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एफवाई27 के पहले 6 महीनों में कितनी कमाई


अप्रैल—सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026—27 के पहले 6 महीनों के दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 639.44 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले 358.84 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 75.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2025 छमाही में 49.62 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 515 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 292.58 करोड़ रुपये के थे।

शेयर इस साल अब तक 50 प्रतिशत चढ़ा

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 466.70 रुपये और एडजस्टेड लो 180.80 रुपये है। शेयर साल 2026 में अब तक 50 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 310 प्रतिशत और 3 साल में करीब 470 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 5 साल में शेयर ने 3400 प्रतिशत से ज्यादा तेजी देखी है।

Netweb धड़ाम, 4 गुना बढ़ा मुनाफा और रेवेन्यू, लेकिन इस कारण 5% टूट गया शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।