बाजार में 8 दिन की तेजी के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली। लेकिन टाइटन के शेयर में पहली तिमाही के अच्छे अपडेट के कारण रौनक देखने को मिली। टाइटन का शेयर 2% से ज्यादा के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचा। सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही। कल्याण ज्वेलर्स भी 6% से ज्यादा क उछाल देखने को मिला। इस बीच आज Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
