ऑटो के साथ ही रियल्टी सेक्टर में भी तेज गिरावट आई है। निफ्टी रियल्टी इंड़ेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। साथ ही सरकारी कंपनियों और FMCG सेक्टर में भी दबाव रहा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा फिसला है। निफ्टी 24,800 के नीचे तो सेंसेक्स 460 अंक टूटा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
