Get App

Apple के एक दिन में डूब गए 9.72 लाख करोड़ रुपये, बिकवाली की आंधी में इन दिग्गज टेक कंपनियों को भी लगा झटका

Bank of America ने एपल की लोकप्रिय डिवाइसेज के लिए कमजोर कंज्यूमर डिमांड की चेतावनी देते हुए उसके शेयर के लिए ‘बाई’ से घटाकर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग कर दी। इससे एपल के शेयरों में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 11:57 AM
Apple के एक दिन में डूब गए 9.72 लाख करोड़ रुपये, बिकवाली की आंधी में इन दिग्गज टेक कंपनियों को भी लगा झटका
दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी की मार्केट वैल्यू 2022 में 20 फीसदी गिरकर 2.3 लाख करोड़ डॉलर रह गई है

Apple Inc shares : एक एनालिस्ट की डाउनग्रेड की रेटिंग के साथ बने बिकवाली के दबाव के चलते एपल इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अमेरिका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की मार्केट वैल्यू में अरबों डॉलर की कमी आ गई।

दरअसल, बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) ने एपल की लोकप्रिय डिवाइसेज के लिए कमजोर कंज्यूमर डिमांड की चेतावनी देते हुए उसके शेयर के लिए ‘बाई’ से घटाकर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग कर दी। इससे एपल के शेयरों में 4.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। भारी बिकवाली के चलते Apple के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 120 अरब डॉलर (9.72 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट देखने को मिली है।

यूएस फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की चर्चा से झटका

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तरफ से महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चर्चाएं जारी रहने से बाजार में चौतरफा बिकवाली जारी रही। Nasdaq 100 Stock Index में सिर्फ तीन गेनर रहे। Amazon.com Inc और Alphabet Inc में लगभग 3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई, जबकि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Corp) में 1.5 फीसदी की कमजोरी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें