iPhone-maker Apple News: आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपल के शेयर सोमवार करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनले के बुलिश रुझान पर आई जिसने इसे टॉप पिक में शुमार किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर यह जो कोशिशें कर रही है, वह इसके डिवाइसेज की बिक्री में इजाफा कर सकती है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया। एपल ने पिछले महीने अल्फाबेट के गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई के टक्कर में एपल इंटेलिजेंस पेश किया है। नई तकनीक के इस्तेमाल के लिए ग्राहक अपने डिवाइसेज को अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं।
