Aprameya IPO Listing: लिस्ट होते ही अप्रमेय के शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन लगातार गिर रही कारोबारी सेहत

Aprameya Engineering IPO Listing: अप्रमेय इंजीनियरिंग आईसीयू, एनआईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड तैयार करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने खूब पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:43 PM
Aprameya Engineering IPO Listing: अप्रमेय इंजीनियरिंग का ₹29.23 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Aprameya Engineering IPO Listing: आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर सेटअप करने वाली अप्रमेय इंजीनयरिंग (Aprameya Engineering) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 192 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 58 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 72.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 24.14 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Aprameya Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 75.60 रुपये (Aprameya Engineering Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 30.34 फीसदी मुनाफे में हैं।

Aprameya Engineering IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

अप्रमेय इंजीनियरिंग का ₹29.23 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 192.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 90.29 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 339.99 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 187.88 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 50.40 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Aprameya Engineering के बारे में

सितंबर 2023 में बनी अप्रमेय इंजीनियरिंग आईसीयू, एनआईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड तैयार करती है। इसके कारोबार को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक तो यह हॉस्पिटल और मेडिकल केयर सेंटर्स पर हेल्थकेयर इंफ्रा तैयार करती है और दूसरा मेडिकल इक्विपमेंट का। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 16.62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। हालांकि अगले ही वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा गिरकर 5.36 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2024 में गिरकर 3.46 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 42 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से गिरकर 65.62 करोड़ रुपये पर आ गया।

Clinitech Lab IPO Listing: ब्लड टेस्ट कंपनी की एंट्री ने मचाया धमाल, लोअर सर्किट से रिकवर होकर अपर सर्किट पर बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।