Clinitech Lab IPO Listing: ब्लड टेस्ट कंपनी की एंट्री ने मचाया धमाल, लोअर सर्किट से रिकवर होकर अपर सर्किट पर बंद

Clinitech Lab IPO Listing: क्लीनिटेक लैब डाइग्नोस्टिक और हेल्थ टेस्टिंग और सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके सेंटर्स पर 150 से अधिक टेस्ट होते हैं। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:42 PM
Clinitech Lab IPO Listing: क्लीनिटेक लैब का ₹5.78 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। (File Photo- Pexels)

Clinitech Lab IPO Listing: डाइग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाली क्लीनिटेक लैब (Clinitech Lab) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 38 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 96 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 115.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.79 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Clinitech Lab Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 113.00 रुपये (Clinitech Lab Share Price) पर आ गया। हालांकि फिर इसने जोरदार रिकवरी की और यह 120.75 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 25.78  फीसदी मुनाफे में हैं।

Clinitech Lab IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

क्लीनिटेक लैब का ₹5.78 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 जुलाई तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 38.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 49.61 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 6,02,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल डाइग्नॉस्टिक सेंटर्स के विस्तार और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


Clinitech Lab के बारे में

वर्ष 1990 में बनी क्लीनिटेक लैब डाइग्नोस्टिक और हेल्थ टेस्टिंग और सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके सेंटर्स पर 150 से अधिक टेस्ट होते हैं। ठाणे और नवी मुंबई में इसके 8 डाइग्नोस्टिक सेंटर्स हैं और सालाना यह 3 लाख से अधिक टेस्ट करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है लेकिन वित्त वर्ष 2024 में इसे झटका लगा। वित्त वर्ष 2021 में इसे 40.24 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 51.26 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 61.31 लाख रुपये पर पहुंच गया। हालांकि फिर वित्त वर्ष 2024 में यह तेजी से गिरकर 37.12 लाख रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 11 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 6.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Aprameya IPO Listing: लिस्ट होते ही अप्रमेय के शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन लगातार गिर रही कारोबारी सेहत 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।