April auto sales:अप्रैल 2023 में घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची-SIAM

April auto sales: सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने अप्रैल 2023 के लिए ऑटो सेक्टर के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2022 की तुलना में 12.9 फीसदी की बढ़त के साथ अप्रैल में सबसे अधिक रही है। अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 331278 यीनिट रही है। जबकि अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में 293303 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी

अपडेटेड May 12, 2023 पर 3:22 PM
सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 15.1 फीसदी बढ़कर 1338,588 यूनिट रही है

April auto sales: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री किसी भी साल के अप्रैल में सबसे अधिक रही है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने अप्रैल 2023 के लिए ऑटो सेक्टर के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2022 की तुलना में 12.9 फीसदी की बढ़त के साथ अप्रैल में सबसे अधिक रही है। अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की कुल घरेलू बिक्री 331278 यीनिट रही है। जबकि अप्रैल 2023 में घरेलू बाजार में 293303 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा है कि अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सभी सेगमेंट की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि ऑटो इंडस्ट्री आसानी के साथ BS-VI फेज 2 उत्सर्जन नियमों का पालन करने में सफल रही है। बता दें कि BS-VI फेज 2 उत्सर्जन नियम 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गए हैं।

दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 15.1 फीसदी बढ़ी


सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 15.1 फीसदी बढ़कर 1338,588 यूनिट रही है। इस अवधि में तिपहिया वाहनों की की बिक्री सालाना आधार पर दो गुनी से ज्यादा बढ़कर 42,885 यूनिट रही है। वहीं, क्वाड्रिसाइकिल की बिक्री 2.3 गुना बढ़कर 61 यूनिट रही है।

Q4 नतीजों के बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को ब्रोकरेज की तरफ से थम्सअप, 5% भागा स्टॉक

मोपेड की बिक्री सालाना आधार पर लगभग 10 फीसदी घटी

दोपहिया सेगमेंट की बात करें तो अप्रैल में स्कूटर/स्कूटरटी (scooter/scooterettee)सब-सेगमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 19.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अप्रैल में इस सेगमेंट की बिक्री 464,389 यूनिट रही है। जबकि इस अवधि में मोटरसाइकिल/स्टेप-थ्रू की बिक्री में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त हुई है। अप्रैल में इस सेगमेंट की बिक्री 839274 यूनिट रही है। वहीं, इस अवधि में मोपेड की बिक्री सालाना आधार पर लगभग 10 फीसदी घटकर 34925 यूनिट रह गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।