Q4 नतीजों के बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को ब्रोकरेज की तरफ से थम्सअप, 5% भागा स्टॉक

Ujjivan Small Finance Bank Q4:वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बैंक का लोन वितरण 6,001 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं पूरे वित्त वर्ष में बैंक ने कुल 20037 करोड़ रुपए के लोन बांटे हैं। बैंक की ग्रॉस लोन बुक में तिमाही आधार पर 10 फीसदी और सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बैंक की ग्रॉस लोन बुक 24085 करोड़ रुपए पर आ गई है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 1:47 PM
जेएम फाइनैंशियल ने 38 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ USFB पर अपनी ‘buy’ कॉल को बनाए रखा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ujjivan Small Finance Bank share price: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) के शेयरों में 12 मई को 5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। इस स्मॉल फाइनेंश बैंक ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस अवधि में बैंक के लोनबुक में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली। इसके अलावा इस अवधि में बैंक की एसेट क्वालिटी में और कलेक्शन क्षमता में भी जोरदार सुधार देखने को मिला है। बैंक के चौथी तिमाही के नतीजों ने निवेशकों को खुश कर दिया है। 12: 55 बजे के आसपास ये शेयर एनएसई पर 1.15 रुपए यानी 3.93 फीसदी की बढ़त के साथ 30.40 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इस शेयर का दिन का लो 29.40 रुपए का है जबकि दिन का हाई 30.80 रुपए का है।

    वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बैंक का लोन वितरण 6,001 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं पूरे वित्त वर्ष में बैंक ने कुल 20037 करोड़ रुपए के लोन बांटे हैं। बैंक की ग्रॉस लोन बुक में तिमाही आधार पर 10 फीसदी और सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बैंक की ग्रॉस लोन बुक 24085 करोड़ रुपए पर आ गई है। मार्च 2023 में बैंक की कलेक्शन क्षमता 100 फीसदी के आसपास रही है।

    मार्च 2023 तक बैंक की डिपॉजिट 40 फीसदी सालाना बढ़त के साथ 25538 करोड़ रुपये पर रही है। इसी तक बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 126.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 309.5 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, सकल एनपीए तिमाही आधार पर 3.64 फीसदी से घटकर 2.88 फीसदी पर रहा है।


    हालांकि वित्त वर्ष 2023 में बैंक के एडवांसेज में हुई बढ़त में मुख्य रूप से MFI सेगमेंट का योगदान रहा है। लेकिन बैंक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 से गैर-MFI सेगमेंट में गति आती दिखेगी और ये बैंक के ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि गैर-MFI सेगमेंट में हाउसिंग, व्हील्स और गोल्ड पोर्टफोलियो शामिल होते हैं। इसके चलते बैंक के ओवरऑल लोन पोर्टफोलियो में MFI लोन की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 को 72 फीसदी से घटकर 68 फीसदी पर आ जाएगी।

    क्या है ब्रोकरेज की राय

    आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) ने सितंबर 2021 में प्रबंधन में बदलाव के बाद अपनी कारोबारी रणनीति में जो बदलाव किया है उससे बैंक को फायदा हुआ है। चौथी तिमाही के नतीजों में इस फायदे को देखा जा सकता है। कोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन में निरंतर सुधार और क्रेडिट लागत से सामान्य स्तरों पर लौटने की संभावना के देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक पर अपनी ‘buy’रेटिंग बनाए रखी है। इसके साथ ही इसने स्टॉक पर अपने लक्ष्य को 35 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया है।

    Q4 के मजबूत नतीजों के बावजूद एशियन पेंट्स की हुई पिटाई, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    एक्सिस सिक्योरिटीज  की राय

    एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बैंक के एसेट क्वालिटी से जुड़ी चुनौतियां अब खत्म हो गई हैं। अब बैंक का फोकस ग्रोथ की गति को बनाए रखने और दक्षता में सुधार पर होगा। मार्जिन में उम्मीद से कम गिरावट और कारोबार में अच्छी ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए,ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 24-25 में बैंक के एनआईआई और आय अनुमानों में 6-8 फीसदी की बढ़त की है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने 37 रुपये के लक्ष्य के साथ USFB को ‘buy’रेटिंग दी है।

    जेएम फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज की राय

    जेएम फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज का भी मानना है कि अच्छे क्रेडिट माहौल, कम क्रेडिट लागत और ग्रैनुलर लायबिलिटी फ्रैंचाइजी के दम पर यह शेयर रिटर्न मेट्रिक्स पर जोरदार प्रदर्शन करेगा। जेएम फाइनैंशियल ने 38 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ USFB पर अपनी ‘buy’ कॉल को बनाए रखा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।