Aptus Value के शेयर इश्यू प्राइस से भी 30% नीचे, निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

Aptus Value Share Price: जब Aptus Value Housing Finance का इश्यू आया था तो इसका वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2021 के बुक वैल्यू से करीब 7 गुना महंगा था। हालांकि अब शेयरों की गिरावट के चलते वित्त वर्ष 2024 के अनुमानित बुक वैल्यू के मुकाबले यह तीन गुने पर ट्रेड हो रहा है जो पियर्स के मुकाबले काफी सस्ता है

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
होम लोन देने वाली दिग्गज कंपनी Aptus Value Housing Finance के शेयरों की घरेलू मार्केट में अगस्त 2021 में एंट्री हुई थी। इस इश्यू को लेकर निवेशकों ने शानदार रिस्पांस दिखाया था लेकिन आईपीओ निवेशकों के लिए यह घाटे का सौदा साबित हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    होम लोन देने वाली दिग्गज कंपनी Aptus Value Housing Finance के शेयरों की घरेलू मार्केट में अगस्त 2021 में एंट्री हुई थी। इस इश्यू को लेकर निवेशकों ने शानदार रिस्पांस दिखाया था लेकिन आईपीओ निवेशकों के लिए यह घाटे का सौदा साबित हुआ है। इसके शेयर 353 रुपये के इश्यू प्राइस से 30 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि पिछले हफ्ते जब एक खुलासा हुआ था कि दिग्गज एनबीएफसी चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी इसे खरीदने वाली है तो इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ गई। महज दो दिनों में यह 18 फीसदी से अधिक चढ़ गया था। हालांकि फिर दोनों ही कंपनियों ने जब इस प्रकार के किसी सौदे से इनकार किया तो इस हफ्ते यह 12 फीसदी टूट चुका है।

    फिलहाल यह बीएसई पर 0.77 फीसदी के उछाल के साथ 247.35 रुपये (Aptus Value Housing Finance India Share Price) पर ट्रे़ड हो रहा है। सस्ते वैल्यूशन के चलते अधिकतर ब्रोकरेज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। जब Aptus Value Housing Finance का इश्यू आया था तो इसका वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2021 के बुक वैल्यू से करीब 7 गुना महंगा था। हालांकि अब शेयरों की गिरावट के चलते वित्त वर्ष 2024 के अनुमानित बुक वैल्यू के मुकाबले यह तीन गुने पर ट्रेड हो रहा है जो पियर्स के मुकाबले काफी सस्ता है।

    Tata Tech IPO: 18 साल बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आएगा आईपीओ, सेबी के पास कागजात जमा, चेक करें इश्यू की डिटेल्स


    Aptus Value पर एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे दांव

    यह दक्षिण भारत में कम और मीडियम आय वाले सेल्फ-एंप्लॉयड इंडिविजुअल्स को होम लोन मुहैया कराता है। होम लोन सेग्मेंट में कॉम्पीटीशन बहुत तगड़ा है लेकिन Aptus के मार्केट पर इसका कोई खास असर नहीं है। इसका मार्केट शेयर 8 फीसदी है और यह बढ़ रहा है। दिसंबर 2022 तिमाही में इसका लोन बुक 41 फीसदी बढ़ गया। अब यह बाकी राज्यों में भी विस्तार करने की योजना बना रहा है। हाई रिस्क वाले अंडरराइटिंग के काम में भी इसका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। इन वजहों से ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया ने इसमें पैसे लगाने की सलाह दी है।

    लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं

    एंबिट कैपिटल ने इसे सेल रेटिंग दी है। एंबिट कैपिटल के मुताबिक ब्याज दरें अब बढ़ रही हैं तो एनबीएफसी के लिए कर्ज की लागत सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। Aptus के लिए दिक्कत थोड़ी अधिक है क्योंकि यह पियर्स के मुकाबले ज्यादातर फंड बैंकों से ही हासिल करता है, करीब 62 फीसदी।

    इसकी रेटिंग AA- है यानी कि इसे निवेशक खोजने में भी दिक्कत आएगी और फंड की लागत कम करने में भी मुश्किल है। दिसंबर 2022 तिमाही में इसके फंड की लागत सालाना आधार पर 7.7 फीसदी से बढ़कर 7.9 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं इसके लोन बुक का 58 फीसदी लोन फिक्स्ड इंटेरेस्ट रेट पर है यानी कि बढ़ती ब्याज के दरों का इसे तुरंत फायदा नहीं मिलेगा। इन सब वजहों से एंबिट कैपिटल ने 245 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसे सेल रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।