Arham Technologies Bonus Share: SME सेक्टर की कंपनी Arham Technologies Limited अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी की 14 मार्च को हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। Arham Technologies ने शेयर बाजारों को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है। इसके तहत शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू के मौजूदा 1 फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर 1 शेयर, बोनस के तौर पर मिलेगा। इस सिफारिश पर अभी कंपनी के शेयरधारकों और रेगुलेटर्स से मंजूरियां लिया जाना बाकी है।
Arham Technologies, ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) के तौर पर ब्रांड्स को सर्विस देती है और स्मार्ट टीवी की मैन्युफैक्चरर है। यह मध्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग स्पेस में एक दिग्गज कंपनी है। Arham Technologies ने यह भी कहा है कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा आने वाले वक्त में की जाएगी। बोर्ड की मंजूरी की तारीख से 60 दिनों के अंदर बोनस शेयर जारी कर दिए जाएंगे। कंपनी ने 12 अप्रैल 2024 को असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाई है।
Arham Technologies के शेयर का रिटर्न
Arham Technologies Limited का शेयर 15 मार्च को एनएसई पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 197.15 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 166.79 करोड़ रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 302.90 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 43.75 रुपये है। Arham Technologies के शेयर ने पिछले एक साल में 273 प्रतिशत की मजबूती देखी है। अरहम टेक्नोलोजिज का हेडक्वार्टर छत्तीसगढ़ के रायपुर में है और 500 से ज्यादा B2B कस्टमर हैं। कंपनी 2013 में इनकॉरपोरेट हुई थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।