Ashapura Logistics Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी का शेयर 28% के प्रीमियम पर लिस्ट, फिर लगा लोअर सर्किट

Ashapura Logistics Share Listing: कंपनी का 52.66 करोड़ रुपये का IPO 30 जुलाई को खुला था और 1 अगस्त को क्लोज हुआ। कंपनी के प्रमोटर सुजीत चंद्रशेखर कुरूप और चित्रा सुजीत कुरूप हैं। आशापूरा लॉजिस्टिक्स की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। IPO 185.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें 36.57 लाख नए शेयर जारी हुए

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
Ashapura Logistics ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 14.98 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Ashapura Logistics IPO Listing: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी आशापुरा लॉजिस्टिक्स की 6 अगस्त को शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 144 रुपये से 28.4 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 185 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद तुरंत ही शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और 194.25 रुपये पर अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 5 प्रतिशत गिरावट के साथ 175.75 रुपये पर लोअर सर्किट में बंद हुआ।

Ashapura Logistics का 52.66 करोड़ रुपये का IPO 30 जुलाई को खुला था और 1 अगस्त को क्लोज हुआ। इसमें 36.57 लाख नए शेयर जारी हुए। IPO 185.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 128.23 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 289.33 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 174.21 गुना भरा।

कितनी पुरानी है Ashapura Logistics


आशापुरा लॉजिस्टिक्स की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। कंपनी के प्रमोटर सुजीत चंद्रशेखर कुरूप और चित्रा सुजीत कुरूप हैं। IPO के लिए प्राइस बैंड 136-144 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 14.98 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Sathlokhar Synergys E&C Global Share: 86% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद तुरंत लगा लोअर सर्किट

कंपनी की वित्तीय स्थिति

आशापुरा लॉजिस्टिक्स का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 10.45 प्रतिशत कम होकर 199.34 करोड़ रुपये रह गया। इससे एक साल पहले यह 222.60 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 30.46 प्रतिशत बढ़कर 12.35 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2023 में यह 9.47 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।