Sathlokhar Synergys E&C Global Listing: EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कंपनी के शेयरों की 6 अगस्त को NSE SME पर शुरुआत शानदार रही लेकिन तुरंत ही लोअर सर्किट लग गया। शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 140 रुपये से 85.7 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 260 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद तुरंत ही यह 5 प्रतिशत फिसला और 247 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया।
92.93 करोड़ रुपये के Sathlokhar Synergys E&C Global IPO में 66.38 लाख नए शेयर जारी हुए। IPO 30 जुलाई को खुला था और 1 अगस्त को क्लोज हुआ। प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर था। इश्यू कुल 211.13 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 171.55 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 382.11 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 160.47 गुना भरा।
कितनी पुरानी है Sathlokhar Synergys E&C Global
कंपनी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। इसके प्रमोटर जी थियागू, संगीता थियागू और दिनेश शंकरन हैं। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 25.34 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी, बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटीज के निर्माण के लिए EPC सर्विसेज उपलब्ध कराने में माहिर है।
Sathlokhar Synergys E&C Global का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 183.77 प्रतिशत बढ़कर 247.32 करोड़ रुपये हो गया। इससे एक साल पहले यह 87.15 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 380.51 प्रतिशत बढ़कर 26.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 5.45 करोड़ रुपये था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।