Get App

Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा यह मल्टीबैगर शेयर, आशीष कचोलिया ने भी किया है निवेश

Aditya Vision Stock Split: आदित्य विजन लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के शेयरों को 10 छोटे टुकड़ों में विभाजित करने यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के फैसले को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बुधवार 3 जुलाई को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। यह कंपनी की ओर से किया गया पहला स्टॉक विभाजन है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 6:19 PM
Stock Split: 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा यह मल्टीबैगर शेयर, आशीष कचोलिया ने भी किया है निवेश
Aditya Vision Stock Split: स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा

Aditya Vision Stock Split: आदित्य विजन लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के शेयरों को 10 छोटे टुकड़ों में विभाजित करने यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के फैसले को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बुधवार 3 जुलाई को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। यह कंपनी की ओर से किया गया पहला स्टॉक विभाजन है। आदित्य विजन ने कहा कि वह अपने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा जाएगा। कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया जाएगा।

अभी इस स्टॉक स्प्लिट पर कंपनी के मेंबर्स से मंजूरी लिया जाना बाकी है। आमतौर पर कंपनियां अपने शेयरों की संख्या बढ़ाने और शेयरधारकों के लिए स्टॉक को अधिक किफायती बनाने के लिए स्टॉक स्प्लिट करती है।

आदित्य विजन एक आधुनिक मल्टी-ब्रांड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है जिसका मुख्यालय पटना, बिहार में है।कंपनी का मार्केट कैप ₹5,900 करोड़ से अधिक है और दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने भी इस कंपनी में निवेश किया हुआ है।

आशीष कचोलिया के पास कंपनी की 1.87% हिस्सेदारी है। आदित्य विजन लिमिटेड के शेयर आज NSE पर 2.54% बढ़कर 4,593 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 12 महीनों में इस शेयर ने 200 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में 33 फीसदी की तेजी आई है। जबकि पिछले 5 साल में इसने 6,300 फीसदी से भी अधिक का बंपर रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें