Get App

BSE Share Price: 9% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, अभी और बचा है दम या निकाल लें मुनाफा?

BSE Share Price: एशिया के सबसे पुरान स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई के शेयर आज इंट्रा-डे में 9% उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंचे गए और 10 महीने में एक साल के निचले स्तर से यह सफर तय करने के लिए इसने करीब 282 फीसदी की छलांग लगाई। चेक करें कि इसके शेयरों की अभी कितनी तेजी और बाकी है या मुनाफा निकाल लेना चाहिए?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 3:48 PM
BSE Share Price: 9% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, अभी और बचा है दम या निकाल लें मुनाफा?
BSE Share Price: बीएसई के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा रुझान दिखा कि यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब पूंजी बाजार नियामक सेबी ने एक्सचेंजों को मंगलवार या गुरुवार, दोनों में से किसी एक दिन को एफएंडओ की एक्सपायरी के लिए चुनने का निर्देश दिया है।

BSE Share Price: बीएसई के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा रुझान दिखा कि यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब पूंजी बाजार नियामक सेबी ने एक्सचेंजों को मंगलवार या गुरुवार, दोनों में से किसी एक दिन को एफएंडओ की एक्सपायरी के लिए चुनने का निर्देश दिया है। बीएसई के शेयरों की बात करें तो आज इंट्रा-डे में यब 9.15 फीसदी उछलकर 2,690.00 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। पिछले साल 23 जुलाई 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 705.00 रुपये पर था। आज एनएसई पर यह 8.30 फीसदी की बढ़त के साथ 2,669.00 रुपये पर बंद हुआ है।

SEBI ने क्या निर्देश दिया है एक्सचेंजों को?

सेबी ने 26 मई को एक सर्कुलर जारी किया था। इसके मुताबिक हर एक्सचेंज को मंगलवार या गुरुवार, दोनों में से किसी एक दिन को एक वीकली बेंचमार्क इंडेक्स ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी के लिए चुनना होगा। इसके अलावा बेंचमार्क इंडेक्स के ऑप्शंस के साथ ही अन्य सभी इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की समाप्ति भी हर महीने के आखिरी सप्ताह में उनके चुने हुए दिन यानी मंगलवार या महीने के आखिरी गुरुवार को होगी। सेबी ने एक्सचेंजों को अपना प्रस्ताव 15 जून 2025 तक दाखिल करने को कहा है जिसमें वह बताएंगे कि कौन-सा दिन एक्सपायरी के लिए चुन रहे हैं।

BSE को लेकर क्या है ब्रोकरेज फर्म का रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें