Asian Markets : Nvidia के अनुमान से अच्छे नतीजों के बाद एशियाई बाजारों में तेजी, रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर

Asian Markets : Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने बड़े क्लाउड प्रोवाइडर्स से अपने AI चिप्स की ज़बरदस्त डिमांड की बात कही है। साथ ही उन्होंने AI बबल की चिंताओं को नकार दिया है

अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 8:08 AM
Story continues below Advertisement
US dollar index : छह बड़े पीयर्स के मुकाबले डॉलर की मजबूती को ट्रैक करने वाला US डॉलर इंडेक्स 0.1% बढ़कर 100.17 पर पहुंच गया जो दो हफ़्ते के हाई के करीब है

Asian Markets : गुरुवार, 20 नवंबर को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में राहत की लहर देखने को मिली और स्टॉक्स में तेज़ी आई। Nvidia के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने निवेशकों में जोश भर दिया है। इस बीच डॉलर में भी तेज़ी आई है। ट्रेडर्स की नजर अब शट डाउन की वजह से देर से आने वाले जॉब्स डेटा पर है। जापान के बाहर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 0.6% ऊपर कारोबार कर रहा है। यह अपने एक महीने के निचले स्तर से उबरता नजर आया है।

AI बबल के डर के बीच NVIDIA ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय और EPS अनुमान से बेहतर रही है। तीसरी तिमाही में इसकी बिक्री 57 अरब डॉलर रही है। कंपनी का अनुमान है कि चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 65 अरब डॉलर रह सकती है। कल के कारोबारी सत्र में ये शेयर करीब 4 परसेंट उछला था।

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने बड़े क्लाउड प्रोवाइडर्स से अपने AI चिप्स की ज़बरदस्त डिमांड की बात कही है। साथ ही उन्होंने AI बबल की चिंताओं को नकार दिया है।


S&P 500 ई-मिनी फ्यूचर्स 1.1% बढ़े। बता दें कि Nvidia के नतीजों से पहले बुधवार को वॉल स्ट्रीट पर स्टॉक्स ने चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा था। दुनिया की इस सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अर्निंग्स रिपोर्ट ने AI वैल्यूएशन के डर को कम कर दिया है। इसके चलते तीनों बड़े यूएस इंडेक्स बिकवाली से उबर गए हैं।

छह बड़े पीयर्स के मुकाबले डॉलर की मजबूती को ट्रैक करने वाला US डॉलर इंडेक्स 0.1% बढ़कर 100.17 पर पहुंच गया जो दो हफ़्ते के हाई के करीब है। बेंचमार्क 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.1444% पर दिख रहा है। ट्रेडर्स सितंबर के देर से आने वाले जॉब्स रिपोर्ट के आने का इंतज़ार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व के अगले कदम के बारे में कुछ अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

एशियाई इंडेक्स

एशियाई इंडेक्सों पर नजर डालें तो गिफ्टी निफ्टी 86.50 अंक यानी 0.33 भी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई 1,492.30 अंक यानी 3.07 भी की बंपर तेजी लेकर कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि, हैंगसेंग 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.21 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान का बाजार भी 2.79 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। कोस्पी में 2.57 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। जबकि, शांघाी कंपोजिट की चाल सपाट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।