Asian Paints Shares: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी, एशियन पेंट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 16 जून को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में करीब 85 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिसकी कुल कीमत करीब 1,876 करोड़ रुपये रही। ये 85 लाख शेयर कंपनी की करीब 0.88 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं। हालांकि इस डील में शेयर बेचने और खरीदने वाले कौन थे, खबर लिखे जाने तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी।
