Asian Paints के शेयरों में इस साल 14% की गिरावट, क्या आपको इस स्तर पर करना चाहिए खरीदारी?

Asian Paints के शेयरों में गिरावट के पीछे यूक्रेन-रूस संकट, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई को प्रमुख वजह के रूप में देखा जा रहा है

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
एशियन पेंट्स के शेयर शुक्रवार को 0.76 फीसदी बढ़कर 2,935 रुपये के भाव पर बंद हुए

Asian Paints share price: बाजार में आए हालिया करेक्शन में कई ब्लू चिप शेयरों में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। इन्हीं में से एक नाम एशियन पेंट्स (Asian Paints) का है। एशियन पेंट्स के शेयरों की कीमत इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) करीब 14 फीसदी गिर चुकी है। वहीं पिछले एक महीने में इसमें करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। इसके मुकाबले बेंचमार्क निफ्टी-50 में पिछले एक महीने में सिर्फ 4 फीसदी की गिरावट आई है।

SMIFS के इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हेड अवनीश चंद्रा ने कहा, "बाजार की एक काफी फेमस थ्योरी है 'डिप पर खरीदारी' करना। इसका मतलब है कि जब भी अच्छे क्वॉलिटी वाले शेयर में बड़ी गिरावट आए तो उसे खरीदारी के मौके के रूप में देखना चाहिए। मुझे लगता है कि जिन लार्ज-कैप में शेयरों में गिरावट आई हैं, उनमें एशियन पेंट्स को सबसे खरीदारी के मौके के रूप में देखना चाहिए।"

एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट के पीछे यूक्रेन-रूस संकट, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई को प्रमुख वजह के रूप में देखा जा रहा है। चंद्रा के मुताबिक, इस गिरावट के बावजूद कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और रॉक-सॉलिड कंपनी मैनेजमेंट ने निवेशकों को भरोसा दिया है।


Centrum Broking में FMCG एनालिस्ट शिरीष परदेशी कहते हैं कि एशियन पेंट्स के शेयरों को इस स्तर पर कई कारणों की वजह से खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पेंट सेक्टर में अपनी मार्केट लीडरशिप साबित की है। साथ ही उसका मार्केट शेयर भी लगातार बढ़ रहा है और उसकी एग्जिक्यूशन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें- Ashneer Grover ने खरीदा 10 करोड़ का डाइनिंग टेबल, Porsche की कार; BharatPe के कर्मचारियों ने खोला राज

उन्होंने कहा कि एशियन पेंट्स ने अपनी स्थापना के बाद से कई बार क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के झटके झेले हैं और वह हर बार चतुराई से इसे संभालने में कामयाब रही है। शिरीष परदेशी को भरोसा है कि इस बार भी कंपनी क्रूड की समस्या से निपट लेगी और उसके प्रदर्शन पर भारी असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि एशियन पेंट्स के उत्पादों को लेकर बाजारों में विशेष रूप से टियर II, III और IV बाजारों में बहुत मजबूत मांग बरकरार है।

जानकारों को चिंता था कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से एशियन पेंट्स के मुनाफे पर असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेंट बनाने के लिए कच्चे तेल के डेरिवेटिव का इस्तेमाल करती है और कच्चे माल की ऊंची लागत से कंपनी का मार्जिन कम हो सकता है।

एशियन पेंट्स के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बने रहने की ही वजह है कि पिछले 5 दिनों में इसके शेयरों में 10 फीसदी की तेजी से उछाल आई है। एशियन पेंट्स के शेयर शुक्रवार को 0.76 फीसदी बढ़कर 2,935 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि साल 2022 की शुरुआत से अभी तक इसमें 14.24 फीसदी और पिछले एक महीने में 6.63 फीसदी की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।