ASK Automotive IPO Listing: 8% प्रीमियम पर शेयरों की लिस्टिंग, आईपीओ को भी मिला था शानदार रिस्पांस

ASK Automotive IPO Listing: दोपहिया गाड़ियों की एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम्स बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव (ASK Automotive) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री हुई। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 51 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 282 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
ASK Automotive IPO Listing: दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव अपने सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ASK Automotive IPO Listing: दोपहिया गाड़ियों की एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम्स बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव (ASK Automotive) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 51 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 282 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE पर इसकी 304.90 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 8 फीसदी का लिस्टिंग गेन (ASK Automotive Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 317 रुपये (ASK Automotive Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 310.20 रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 10 फीसदी मुनाफे में हैं।

    ASK Automotive IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

    आस्क ऑटोमोटिव का 834 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 नवंबर-9 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 51.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 142.41 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 35.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 5.70 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2,95,71,390 शेयर जारी हुए हैं लेकिन ये शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं तो आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगा।


    Baba Food Processing की फीकी लिस्टिंग, एंट्री करते ही लोअर सर्किट

    ASK Automotive के बारे में डिटेल्स

    दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव अपने सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर्स (OEM) और ब्रांडेड इंडेपेंडेंट आफ्टरमार्केट (IAM) के लिए वित्त वर्ष 2023 में प्रोडक्शन वॉल्यूम के हिसाब से इसकी मार्केट में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 फीसदी उछलकर 2555 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 48.8 फीसदी बढ़कर 123 करोड़ रुपये और मार्जिन 4.08 फीसदी से सुधरकर 4.79 फीसदी पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।