सचिवों की कमेटी ने BSNL, MTNL और ITI की संपति बिना नीलामी के बाजार मूल्य पर दूसरे सरकारी विभागों मंत्रालय को ट्रांसफर करने की गाइडलाइंस जारी कर दी है। खबर पर ज्यादा डिटेल के साथ CNBC-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि अब BSNL, MTNL और ITI की संपत्ति आसानी से ट्रांसफर हो सकेगी। इस पर सचिवों की कमिटी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
इन नई गाइडलाइंस के मुताबिक बिना नीलामी के बाजार भाव पर BSNL, MTNL और ITI की संपत्ति ट्रांसफर होगी। दूसरे सरकारी मंत्रालय और विभागों को ये संपत्ति ट्रांसफर होगी। सर्किल और वैल्युअर रेट में जो भी ज्यादा होगी उस पर डील होगी। 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति पर NLMC (National Land Monetization Corporation) फैसला लेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए केंद्रीय विभागों को प्राथमिकता मिलेगी।
BSNL, MTNL और ITI जैसी कंपनियों के पास पूरे देश में कीमती संपत्तियां हैं, जिनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। अगर इनका ट्रांसफर दूसरे मंत्रालयों को हो जाए, तो सरकारी योजनाओं और ढांचागत परियोजनाओं के लिए बेहतर उपयोग हो सकेगा। सरकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मिशनों को बढ़ावा मिलेगा।इन संपत्तियों से राजस्व या सामाजिक उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। इन कंपनियों के लिए अवसर और नकदी प्रवाह बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
MTNL शेयर पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 0.22 रुपए यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 48.81 रुपए पर नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 49.20 रुपए और दिन का लो 47.90 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 37.42 रुपए और 52 वीक हाई 101.93 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,756,934 शेयर के आसपास है।
आईटीआई के शेयरों पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 7.50 रुपए यानी 2.32 फीसदी की तेजी के साथ 323 रुपए पर नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 326.90 रुपए और दिन का लो 311.95 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 210 रुपए और 52 वीक हाई 592.70 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 372,344 शेयर के आसपास है।