August auto sales : देश की तमाम दिग्गज ऑटो कंपनियों ने अगस्त महीने के अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। अगस्त 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर 3.41 लाख यूनिट पर रही है। वहीं, अगस्त 2022 में कंपनी ने 4.01 यूनिट की बिक्री की थी। जबकि नोमुरा में अगस्त 2023 में 3.30 लाख यूनिट बिक्री का अनुमान लगाया था। अगस्त 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी गिरकर 2.05 लाख यूनिट पर रही है। जो पिछले साल के अगस्त में 2.56 यूनिट पर रही थी। अगस्त 2023 में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 1.44 लाख यूनिट के मुकाबले 1.36 लाख यूनिट पर रहा है। इस अवधि में बजाज ऑटो की टू-व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी घटकर 3.55 लाख यूनिट के मुकाबले 2.85 लाख यूनिट पर रही है।
August Auto Sales | M&M Auto
अगस्त 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 70350 यूनिट रही है। हालांकि नोमुरा ने इस अवधि में 65000 यूनिट बिक्री का अनुमान किया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये 59000 से बढ़कर 70350 फीसदी पर आई है। कंपनी की कुल पैसेंजर विहीकल बिक्री 25 फीसदी बढ़कर 37270 यूनिट पर रही है। ये पिछले साल की इसी अवधि में 29,852 यूनिट रही थी। अगस्त में कंपनी की एसयूवी की बिक्री अब तक की सबसे ज्यादा 37270 यूनिट पर रही। इसमें सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
अगस्त 2023 में M&M की ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 21676 यूनिट पर रही है। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने कुल 21520 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं, नोमुरा का अनुमान था कि अगस्त 2023 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 23000 यूनिट रह सकती है।
August Auto Sales | Escorts Kubota
अगस्त 2023 में Escorts Kubota की कुल बिक्री सालाना आधार पर 8.5 फीसदी घटकर 5593 यूनिट पर रही है। जबकि अगस्त 2022 में कंपनी ने 6111 ट्रैक्टर बेचे थे। इस अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 2.1 फीसदी घटकर 5198 यूनिट पर रही है। जबकि पिछले साल के अगस्त में कंपनी ने 5308 ट्रैक्टर बेचे थे। अगस्त 2023 में कंपनी का निर्यात 50.8 फीसदी घटकर 395 यूनिट रहा है। जबकि अगस्त 2022 में कंपनी ने 803 ट्रैक्टर निर्यात किए थे।
August Auto Sales | Eicher Motors
अगस्त 2023 में Eicher Motors की कुल बिक्री सालाना आधार पर 29.4 फीसदी की बढ़त के साथ 6476 यूनिट रही है। वहीं, अगस्त 2022 में Eicher Motors की कुल बिक्री 5003 टूनिट रही थी।
August Auto Sales | Maruti
अगस्त 2023 में Maruti की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1.89 लाख यूनिट रही है। जबकि नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी की बिक्री 1.85 लाख यूनिट रह सकती है। कंपनी की कुल बिक्री पिछले साल के अगस्त के 1.65 लाख यूनिट से बढ़कर 1.89 लाख यूनिट पर आई है। अगस्त 2023 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 14.5 फीसदी बढ़कर 1.64 लाख यूनिट रही है। अगस्त 2022 के अगस्त में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 1.43 यूनिट रही है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त के साथ 21481 यूनिट के मुकाबले 24614 यूनिट पर रही है।
August Auto Sales | VST Tillers
अगस्त 2023 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर12 फीसदी की बढ़त के साथ 4037 यूनिट रही है जो अगस्त 2022 में 3602 यूनिट रही थी।
August Auto Sales | SML Isuzu
अगस्त 2023 में कंपनी की कुल बिक्री 1005 यूनिट रही है। वहीं, अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री 1002 यूनिट रही थी।
August Auto Sales | Atul Auto
अगस्त 2023 में अतुल ऑटो की कुल बिक्री 2610 यूनिट रही है। वहीं, अगस्त 2022 में कंपनी की कुल बिक्री 1950 यूनिट रही थी।