Pharma Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 14 देशों के लिए नया टैरिफ रेट जारी किया है। टैरिफ की नई दरें अगले महीने 1 अगस्त से लागू होंगी। ट्रंप के इस नए टैरिफ चार्ट पर घरेलू मार्केट में फार्मा कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिर गए। फार्मा शेयरों की बिकवाली के चलते इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा 1% से अधिक टूटकर 22 हजार के नीचे 21,987.65 तक आ गया। निफ्टी फार्मा में 20 स्टॉक्स शामिल हैं जिसमें से सिर्फ 5 ही फिलहाल (खबर लिख जाने के समय) ग्रीन हैं लेकिन इनमें भी तेजी करीब 1% या इससे कम ही है। वहीं दूसरी तरफ रेड जोन वाले शेयर 4% तक कमजोर दिख रहे हैं।
