October Auto sales:फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA)ने आज आए अपने आंकड़ों में बताया है कि अक्टूबर महीने में देश में ऑटो मोबाइल सेक्टर की खुदरा बिक्री में 48 फीसदी की बढ़त हुई है। अक्टूबर महीने में देश में शोमरूम से ग्राहकों तक कुल 2094378 वाहनों की बिक्री हुई है। इस अवधि में मैन्यूफैक्चरर्स की तरफ से डीलरों को काफी तेज डिलवरी होती नजर आई है। बता दें कि पिछले साल की इस अवधि में ये आंकड़ा 1418726 यूनिट का था।
