Get App

Auto Stocks: ऑटो कंपनियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना, क्या त्योहारी सीजन में इस सेक्टर की रौनक लौटेगी?

पहली तिमाहीऑटो कंपनियों के लिए अच्छी नहीं थी। इसकी वजह लोकसभा चुनावों और गर्मी के मौसम को माना गया। जुलाई और अगस्त में भी कई सेगमेंट में ऑटो की मांग कमजोर रही। सितंबर में श्राद्ध पक्ष का असर ऑटो की बिक्री पर देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 1:21 PM
Auto Stocks: ऑटो कंपनियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना, क्या त्योहारी सीजन में इस सेक्टर की रौनक लौटेगी?
कंजम्प्शन के डेटा बताते हैं कि शहरों में गुड्स एंड सर्विसेज का कंजम्प्शन बढ़ रहा है। लेकिन, लोग कंज्यूमर गुड्स और व्हीकल्स जैसी प्रीमियम कैटेगरी की खरीदारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

ऑटो कंपनियों के लिए अक्टूबर का महीना काफी अहम है। दरअसल, अक्टूबर त्योहारों का महीना है। नवरात्र के दौरान स्कूटर, मोटरसाइकिल, कारों की बिक्री ज्यादा रहती है। इंडिया खासकर देश के उत्तरी राज्यों में नवरात्र को गाड़ी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। सवाल है कि इस बार अक्टूबर ऑटो कंपनियों के लिए कैसा रहेगा? पिछले कुछ समय से पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स और कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड में सुस्ती दिखी है। पहली तिमाही भी ऑटो कंपनियों के लिए अच्छी नहीं थी। इसकी वजह लोकसभा चुनावों और गर्मी के मौसम को माना गया।

पिछले कई महीनों में सुस्ती रही है बिक्री

जुलाई और अगस्त में भी कई सेगमेंट में ऑटो की मांग कमजोर रही। सितंबर में ओणम और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों के बावजूद बिक्री सुस्त रही। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सितंबर में 'श्राद्ध पक्ष' की वजह से लोगों ने गाड़ियां नहीं खरीदी। श्राद्ध पक्ष को स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार और कमर्शियल व्हीकल्स खरीदने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कंपनियों को अक्टूबर से काफी उम्मीदें हैं। त्योहार के दौरान आम तौर पर कंपनियां गाड़ियों के नए मॉडल्स लॉन्च करती हैं।

नवरात्र-दिवाली में बढ़ती है गाड़ियों की सेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें