Auto Stocks : फरवरी में टॉप गियर में रहे ऑटो रजिस्ट्रेशन के आंकड़े, ऑटो शेयरों ने पकड़ी जोरदार रफ्तार

Auto Stocks : फरवरी में ऑटो रजिस्ट्रेशन से मजबूत डिमांड के संकेत मिल रहे हैं। फरवरी का महीना ऑटो बिक्री के लिहाज से 2022 के बाद सबसे बेहतरीन महीना हो सकता है। ज्यादातर कंपनियों के रजिस्ट्रेशन आंकड़े पिछले साल से बेहतर रहे हैं

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
Auto registrations : 1 फरवरी से 25 फरवरी तक के ऑटो रजिस्ट्रेशन आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में 20 लाख वाहन रजिस्टर हुए हैं। इस आंकड़े में सालाना आधार पर 21 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है

Auto Stocks : एक मार्च को आने वाले ऑटो बिक्री के आंकड़े से पहले ऑटो शेयर रफ्तार में रहे। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 2 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। टू-व्हीलर में सबसे ज्यादा रफ्तार रही। HERO MOTO तो वायदा का टॉप गेनर बना है। फरवरी में अच्छी बिक्री की उम्मीद से ऑटो शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है। हीरो मोटो 4 फीसदी तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल रहा। साथ ही बजाज ऑटो,TVS मोटर और ऊनो मिंडा में भी 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।

ऑटो रजिस्ट्रेशन से मजबूत डिमांड के संकेत

दरअसल,फरवरी में ऑटो रजिस्ट्रेशन से मजबूत डिमांड के संकेत मिल रहे हैं। फरवरी का महीना ऑटो बिक्री के लिहाज से 2022 के बाद सबसे बेहतरीन महीना हो सकता है। ज्यादातर कंपनियों के रजिस्ट्रेशन आंकड़े पिछले साल से बेहतर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन आंकड़ों से पता चलता है कि सभी सेगमेंट की डिमांड में 20 फीसदी या उससे ज्यादा की ग्रोथ संभव है।


फरवरी में ऑटो रजिस्ट्रेशन

1 फरवरी से 25 फरवरी तक के ऑटो रजिस्ट्रेशन आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में 20 लाख वाहन रजिस्टर हुए हैं। इस आंकड़े में सालाना आधार पर 21 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। अलग-अलग सेगमेंट की बात करें तो इस अवधि में 14.21 लाख 2 व्हीलर का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें सालाना आधार पर 22 फीसदी की ग्रोथ रही है। वहीं, पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 3.90 लाख पर, कमर्शियल व्हीकल रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 76 लाख पर और 3-व्हीलर रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 95,400 पर रहा है।

ऑटो रजिस्ट्रेशन में तेजी का ट्रेंड

ऑटो रजिस्ट्रेशन के ट्रेंड की बात करें तो दिसंबर 2025 में कुल रजिस्ट्रेशन में 16 फीसदी की, जनवरी 2026 में 18 फीसदी की और फरवरी 2026 में 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 2 व्हीलर रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 में इसमें 10 फीसदी की, जनवरी 2026 में 21 फीसदी की फरवरी 2026 में 22 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। इसी तरह दिसंबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 26 फीसदी की, जनवरी 2026 में 11 फीसदी की फरवरी 2026 में 20 फीसदी की बढ़त नजर आई। कमर्शियल व्हीकल रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 में इसमें 22 फीसदी की, जनवरी 2026 में 18 फीसदी और फरवरी 2026 में 23 फीसदी की बढ़त रही। 3-व्हीलर रजिस्ट्रेशन की बात करें तो दिसंबर 2025 में इसमें 36 फीसदी की, जनवरी 2026 में 19 फीसदी और फरवरी 2026 में भी 19 फीसदी की बढ़त रही।

टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन के आंकड़े

बजाज ऑटो और हीरो मोटो पिछले साल फरवरी के आंकड़े से महज 3 फीसदी कम रहे हैं। बजाज ऑटो के एक्सपोर्ट सेगमेंट में मजबूती देखने को मिली है। बजाज ऑटो का अप्रैल से 2.5 लाख यूनिट एक्सपोर्ट का लक्ष्य है। TVS और रॉयल एनफील्ड के रजिस्ट्रेशन नंबर्स पिछले साल से ज्यादा हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन

एथर, ओला को आउटपरफॉर्म कर रहा है। पिछले साल फरवरी के मुकाबले एथर के नंबर्स 40 फीसदी ज्यादा हैं। ओला के रजिस्ट्रेशन में गिरावट संभव है।

पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन

मारुति,M&M ऑटो और टाटा मोटर्स PV के नंबर पिछले साल से ज्यादा रहे हैं। टाटा मोटर्स PV के रजिस्ट्रेशन नंबर में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है।

कमर्शियल ऑटो रजिस्ट्रेशन

अशोक लेलैंड और टाटा मोटर्स CV के नबंर्स भी सालाना आधार पर ज्यादा रहे हैं।

 

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 26 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।