बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त दिखा रहा है वहीं निफ्टी 25000 के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में भारतीय बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की सबसे अहम रेंज 24,694-25,292 पर है। अगले कुछ समय निफ्टी को सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। वहीं निफ्टी बैंक 51,000 के 100 DEMA को होल्ड कर रहा है। 52,000 के 20 DEMA के ऊपर बंद होने पर ही बड़ी रैली होगी।कुछ समय के लिए सख्ती से इंट्राडे ट्रेड करें। FII की बिकवाली HDFC बैंक, ICICI बैंक पर असर डाल रही है।
इस बीच आईटी, मेटल, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहे हैं। वहीं JSW Steel, L&T, Tata Steel, Shriram Finance और Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Bharti Airtel, SBI Life Insurance, Bajaj Finance, ICICI Bank और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
फोकस में एवेन्यू सुपरमार्ट (RED)
अनुज सिंघल ने कहा कि ऑनलाइन रिटेल से कड़ी टक्कर मिल रही है। ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट मॉडल आगे के लिए चुनौती बन रही है।
इंफोसिस, Mphasis, LTIM पर नजर
वहीं अनुज सिंघल आईटी सेक्टर की इंफोसिस, Mphasis, LTIM इन तीनों कंपनियों पर भी बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि TIT शेयरों की आउटपरफॉर्मेंस जारी रह सकती है। BFSI से जुड़े IT शेयर अच्छे कर सकते हैं। इंफोसिस में नतीजों से पहले खरीदारी संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।