Get App

Stock To Buy: इस रिटेल कंपनी के शेयर में दिखेगा दबाव, आईटी सेक्टर के शेयर कराएगी जोरदार कमाई

अनुज सिंघल आईटी सेक्टर की इंफोसिस, Mphasis, LTIM इन तीनों कंपनियों पर भी बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि TIT शेयरों की आउटपरफॉर्मेंस जारी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 10:01 AM
Stock To Buy: इस रिटेल कंपनी के शेयर में दिखेगा दबाव, आईटी सेक्टर के शेयर कराएगी जोरदार कमाई
नुज सिंघल आईटी सेक्टर की इंफोसिस, Mphasis, LTIM इन तीनों कंपनियों पर भी बुलिश नजर आ रहे हैं।

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त दिखा रहा है वहीं निफ्टी 25000 के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में भारतीय बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की सबसे अहम रेंज 24,694-25,292 पर है। अगले कुछ समय निफ्टी को सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। वहीं निफ्टी बैंक 51,000 के 100 DEMA को होल्ड कर रहा है। 52,000 के 20 DEMA के ऊपर बंद होने पर ही बड़ी रैली होगी।कुछ समय के लिए सख्ती से इंट्राडे ट्रेड करें। FII की बिकवाली HDFC बैंक, ICICI बैंक पर असर डाल रही है।

इस बीच आईटी, मेटल, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहे हैं। वहीं JSW Steel, L&T, Tata Steel, Shriram Finance और Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Bharti Airtel, SBI Life Insurance, Bajaj Finance, ICICI Bank और Axis Bank निफ्टी का टॉप लूजर है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

फोकस में एवेन्यू सुपरमार्ट (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों ने बाजार को निराश किया है। वहीं ब्रोकरेज फर्म ने भी शेयर को लेकर निराशा जताई है। Goldman Sachs ने स्टॉक परकी बिकवाली की राय दी है और शेयर के लिए 4,000 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने रेटिंग घटाकर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और लक्ष्य घटाकर 3702 रुपये रखा। SSSG में नरमी से तेज ग्रोथ की रफ्तार घटी है। पहली बार मैनेजमेंट ने माना कि ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपिटीशन से कारोबार पर बुरा असर देखने को मिला है। Q-कॉमर्स की ग्रोथ और बढ़ने की उम्मीद है। क्विक कॉमर्स से डीमार्ट पर भी असर संभव है। 2QFY25 में EBITDA मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिला। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि Q2 नतीजे रेवेन्यू और मार्जिन दोनों अनुमान पर खरे नहीं उतरे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें