Get App

Axis Bank Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 3% बढ़कर ₹6,490 करोड़ रहा, NII में 5% का इजाफा, शेयर पर रखें नजर

Axis Bank Q3 results: एक्सिस बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बैंक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 6,490 करोड़ रुपये रहा, जबकि बाजार को इस तिमाही में मुनाफे में गिरावट की उम्मीद थी। मार्केट कैप के लिहाज से, एक्सिस बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 2:50 PM
Axis Bank Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 3% बढ़कर ₹6,490 करोड़ रहा, NII में 5% का इजाफा, शेयर पर रखें नजर
Axis Bank Q3 results: एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दिसंबर तिमाही में 5 प्रतिशत बढ़कर 14,287 करोड़ रुपये रहा

Axis Bank Q3 Results: एक्सिस बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बैंक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 6,490 करोड़ रुपये रहा, जबकि बाजार को इस तिमाही में मुनाफे में गिरावट की उम्मीद थी। मार्केट कैप के लिहाज से, एक्सिस बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है।

सोमवार 26 जनवरी को जारी नतीजों के मुताबिक, एक्सिस बैंक का दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹6,490 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 3 प्रतिशत अधिक है। एलएसईजी (LSEG) के आंकड़ों के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट्स को इस तिमाही बैंक का मुनाफा घटकर करीब 6,079 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।

लोन ग्रोथ से मिला सहारा

एक्सिस बैंक का यह प्रदर्शन ऐसे समय पर आया है, जब कई तिमाहियों की सुस्ती के बाद भारतीय बैंकिंग सेक्टर में डबल डिजिट लोन ग्रोथ देखने को मिली है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान त्योहारों के सीजन और खपत को बढ़ावा देने वाले GST टैक्स कटौती के चलते कर्ज की मांग में सुधार हुआ, जिससे बैंकों की कमाई को सहारा मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें