Axis Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 तगड़ा मुनाफा हुआ। नतीजे का ऐलान होने के एक दिन बाद बैंक के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को खरीदारी का तेज रूझान दिख रहे है। एक्सिस बैंक के शेयर करीब सात फीसदी की तेजी के साथ आज बीएसई पर इंट्रा-डे में 879.95 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए।
