Max Life में 7% हिस्सेदारी बढ़ाएगा Axis Bank, विदेशी ब्रोकरेज ने दी पैसे लगाने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस

निजी सेक्टर की दिग्गज बैंक Axis Bank इंश्योंरेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) में सात फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया है। एक्सिस बैंक ने यह सौदा बीमा नियामक इरडा के गाइडलाइंस के तहत किया है। इससे पहले एक्सिस बैंक की मैक्स लाइफ में 12.99 फीसदी हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
करीब तीन साल पहले वर्ष 2020 में Axis Bank और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के बीच पहली बार सौदे का ऐलान हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निजी सेक्टर की दिग्गज बैंक Axis Bank इंश्योंरेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) में सात फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया है। एक्सिस बैंक ने यह सौदा बीमा नियामक इरडा के गाइडलाइंस के तहत किया है। इससे पहले एक्सिस बैंक की मैक्स लाइफ में 12.99 फीसदी हिस्सेदारी थी यानी कि नए सौदे के पूरा होने के बाद एक्सिस बैंक की मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 20 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। सौदे को लेकर मार्केट एक्सपर्ट भी पॉजिटिव हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।

    जेफरीज ने एक्सिस बैंक का टारगेट प्राइस 1110 रुपये (Axis Bank Target Price) रखा जो मौजूदा भाव से 17 फीसदी अपसाइड है। एक्सिस बैंक के शेयर अभी बीएसई पर मामूली गिरावट के साथ 949.80 रुपये के भाव (Axis Bank Share Price) में मिल रहे है। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 4 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 802.85 रुपये के भाव (Max Financical Services Share Price) पर हैं।

    इन 4 स्टॉक्स में लगेगा मुनाफे का चौका, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सेगमेंट से सुझाये दमदार शेयर

    क्या है Axis Bank और Max Life Insurance का सौदा


    एक्सिस बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि मैक्स फाइनेंशियल के साथ सौदे को रिवाइज किया गया है। इस सौदे के तहत मैक्स लाइफ में 7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए डिस्काउंटेड कैश फ्लो का इस्तेमाल करते फेयर मार्केट वैल्यू पर वैल्यूएशन किया जाएगा। जेफरीज के मुताबिक फेयर वैल्यू के हिसाब से यह सौदा करीब 1100-2100 करोड़ रुपये का है और एक्सिस बैंक को 700-1700 करोड़ रुपये और देने होंगे। जेफरीज का मानना है कि यह सौदा मैक्स लाइफ और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

    2020 में 29% हिस्सेदारी के लिए हुआ था सौदा

    करीब तीन साल पहले वर्ष 2020 में एक्सिस बैंक और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के बीच पहली बार सौदे का ऐलान हुआ था। इसके तहत एक्सिस बैंक ने 29 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था। सौदे के तहत एक्सिस बैंक की शेयरहोल्डिंग को मैक्स फाइनेंशियल में बदला दिया जाएगा और जो भी टैक्स देनदारी बनेगी, उसे दोनों पार्टियां मिलकर वहन करेंगी। इस सौदे को दोनों कंपनियों ने वैल्यू क्रिएशन ऑप्शंस कहा।

    सौदे के तहत पुट ऑप्शन का विकल्प रखा गया यानी कि अगर वैल्यू क्रिएट नहीं होती है तो एक्सिस बैंक अपने शेयरों को मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज को 294 रुपये के भाव पर बेच सकता है। हालांकि बाद में बीमा नियामक इरडा ने सौदे की कुछ शर्तों को लेकर आपत्ति जताई जिसमें पुट ऑप्शन भी शामिल था। इरडा ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर 3 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।