Get App

Aztec IPO Listing: प्रिंटर कंपनी ने मुनाफे पर फैला दी स्याही, 34% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर लोअर सर्किट पर

Aztec Fluids & Machinery IPO Listing: एज्टेक फ्लूड्स एंड अलग-अलग इंडस्ट्रीज को मशीनरी प्रिंटर्स, प्रिंटर कंज्यूमेबल्स और प्रिंटर स्पेयर्स इत्यादि मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और अब आज शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत और आईपीओ के पैसों का कैसे इस्तेमाल होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 10:13 AM
Aztec IPO Listing: प्रिंटर कंपनी ने मुनाफे पर फैला दी स्याही, 34% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर लोअर सर्किट पर
Aztec IPO Listing: एज्टेक का ₹24.12 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-14 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Aztec Fluids & Machinery IPO Listing: प्रिंटर कंपनी एज्टेक फ्लूड्स एंड मशीनरी के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 218 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 67 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 34.32 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Aztec Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए। फिसलकर यह 85.50 रुपये (Aztec Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 27.61 फीसदी मुनाफे में हैं।

Aztec Fluids & Machinery IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एज्टेक का ₹24.12 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-14 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 218.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 107.93 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 341.94 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 228.43 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 36 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी जेट इंक्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों की खरीदारी, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Aztec Fluids & Machinery के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें