नामी ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल NBFC मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) में 4,385 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बदले में बेन कैपिटल शेयर और वॉरंट के जरिए 18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। साथ ही जॉइंट प्रमोटर बन जाएगी। इसके बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी गई है। मणप्पुरम फाइनेंस की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि बेन कैपिटल BC Asia Investments XXV Limited और BC Asia Investments XIV Limited के जरिए यह निवेश करेगी। इस रणनीतिक निवेश का उद्देश्य ऑपरेशनल एक्सीलेंस को बेहतर बनाकर, लीडरशिप को मजबूत करके और प्रमुख क्षेत्रों में मौजूदगी का विस्तार करके कंपनी के विकास के अगले चरण को बढ़ावा देना और बदलाव को रफ्तार देना है।
