Get App

Bajaj Auto का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49400, 49500 और 49600 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 2:59 PM
Bajaj Auto का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Bajaj Auto पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 8700 के स्ट्राइक वाली मार्च की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 233 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 28 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सीईएससी, बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर, एनएचपीसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और आईजीएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ लॉरस लैब, बायोकॉन, साएंट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक, अरबिंदो फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस, वरुण बेवरेजेज और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49400, 49500 और 49600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें