Bajaj Auto को डिमांड में तेजी का फायदा, दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 20.1 प्रतिशत बढ़ा

कंपनी की सेल्स तिमाही दर तिमाही आधार पर लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 11.44 लाख यूनिट्स रही

अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल बजाज ऑटो का सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में प्रॉफिट 20.1 प्रतिशत बढ़कर 1,274.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक है। देश में डिमांड बढ़ने और एक्सपोर्ट में तेजी आने से बजाज ऑटो को फायदा हुआ है।

कंपनी का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,762.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 1,401.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 16 प्रतिशत पर है।

कंपनी ने दूसरी तिमाही में 11.44 लाख यूनिट्स बेची। यह तिमाही दर तिमाही आधार पर बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि है।

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस बैंक स्टॉक पर बुलिश हैं ब्रोकरेज फर्में

बजाज ऑटो ने रॉ मैटीरियल की अधिक कीमतों के कारण इस वर्ष तीन बार प्राइसेज बढ़ाए हैं। इसके अलावा फ्यूल के महंगा होने से विशेषतौर पर छोटे शहरों और कस्बों में टू व्हीलर्स की सेल्स पर असर पड़ा है।


BSE पर बुधवार को बजाज ऑटो का स्टॉक 0.38 प्रतिशत गिरकर 3,777.45 रुपये पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।