January Auto Sales TVS Motor- जनवरी में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी है। हालांकि जनवरी में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है। कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 2.75 लाख वाहन बेचे है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 2.66 लाख वाहन बेचे थे। जनवरी 2023 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि जनवरी महीने में कंपनी की कुल बिक्री 2.92 लाख यूनिट रह सकती है।
जनवरी 2023 में कंपनी की टू व्हीलर बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 2.64 लाख यूनिट पर रही है जो कि जनवरी 2022 में 2.54 लाख यूनिट पर रही थी।
जनवरी 2023 में TVS Motor को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 41.7 फीसदी घटा है और 57,024 यूनिट पर रही है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल 97,858 यूनिट एक्सपोर्ट किया था।
Bajaj Auto की बिक्री 21 फीसदी घटी
जनवरी में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री 21 फीसदी घटी है। कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 2.86 लाख वाहन बेचे है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 3.63 लाख वाहन बेचे थे। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि जनवरी महीने में कंपनी की कुल बिक्री 3.03 लाख यूनिट रह सकती है।
जनवरी 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 1.73 लाख यूनिट पर रही है जो कि जनवरी 2022 में 1.49 लाख यूनिट पर रही थी।
जनवरी 2023 में Bajaj Auto को एक्सपोर्ट के मोर्चे पर झटका लगा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 47 फीसदी घटा है और 1.12 लाख यूनिट पर रही है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल 2.13 लाख यूनिट एक्सपोर्ट किया था।
VST Tillers की बिक्री 18 फीसदी बढ़ी
जनवरी में VST Tillers की बिक्री 18.1 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 4,306 वाहन बेचे है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 3,646 लाख वाहन बेचे थे।
Tata Motors की घरेलू बिक्री 9.9 फीसदी बढ़ी
टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 9.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 79,681 यूनिट पर रही है। जबकि जनवरी 2022 मे कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 72,485 यूनिट रही थी।
वहीं कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट आई है और यह 32,780 यूनिट पर रही है। जबकि जनवरी 2022 मे कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 35,268 यूनिट रही थी।
PV की बिक्री में सालाना आधार पर 17.9 फीसदी की बढ़ी आई है और यह 48,289 यूनिट पर रही है। जबकि जनवरी 2022 मे कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 40,942 यूनिट रही थी।