Budget 2023:FM के टैक्स राहत के ऐलान ने ऑटो, रियल एस्टेट और खपत वाले शेयरों में भरा जोश

Budget 2023:एक्यूटी रेटिंग्स एंड रिसर्च के सुमन चौधरी का कहना है कि व्यक्तिगत आयकर ढांचे को युक्तिसंगत बनाने से मिडिल क्लास खास कर युवा करदाताओं को पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। जिससे घरेलू खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
वित्तमंत्री के इस ऐलान के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा भाग गया था। फिलहाल अभी ये 0.51 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत आयकर पर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है। एक्सपर्ट्स की राय है कि एफएम के इस कदम से उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक पैसा बचेगा और देश में सभी सेक्टरों की मांग में बढ़त देखने को मिलेगी। आज इस ऐलान से देश में खपत को जोरदार बूस्ट मिलेगा।

वित्तमंत्री के इस ऐलान के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा भाग गया था। फिलहाल अभी ये 0.51 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। Bharat Forge, Eicher Motors, Hero Motocorp, Bajaj Auto, Ashok Leyland और Tata Motors जैसे ऑटो शेयरों में इंट्राडे में 1 से 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

निफ्टी इंडिया कंजम्प्शन इंडेक्स में  उछाल


आज निफ्टी इंडिया कंजम्प्शन इंडेक्स (Nifty India Consumption index) में भी इंट्राडे में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। Trent, Godrej Consumer Products, Tata Consumer, Page Industries, Asian Paints और Dabur में आज इंट्राडे में 1.5 से 5 फीसदी भागे हैं। नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures में आज इंट्राडे 2.45 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में  इंट्राडे में  दिखी 1.87 फीसदी की बढ़त

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में भी आज इंट्राडे में 1.87 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पीएम आवास योजना के लिए बढ़े आबंटन ने Oberoi Realty, Lodha, Brigade Enterprises और DLF जैसे शेयरों में जोश भर दिया। इन शेयरों में आज इंट्राडे में 2.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

बजट 2023: कृषि क्षेत्र को सहायता देने के चलते एग्री स्टॉक्स में उछाल, कावेरी सीड्स में 4% की तेजी

कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी इंडेक्स इंट्राडे में 1.24 फीसदी भागा

S&P BSE कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी इंडेक्स में आज इंट्राडे में 1.24 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। Vishal Fabrics, Marathon Realty और Indian Hotels इंडेक्स के टॉप गेनर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों से कंज्यूमर कंपनियां कच्चेमाल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के दौर में घटती मांग की दोहरी परेशानी से जूझ रही हैं। एक्यूटी रेटिंग्स एंड रिसर्च के सुमन चौधरी का कहना है कि व्यक्तिगत आयकर ढांचे को युक्तिसंगत बनाने से मिडिल क्लास खास कर युवा करदाताओं को पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। जिससे घरेलू खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।