बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयरों में आज 11 सितंबर को 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 4.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11431.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्राडे में स्टॉक ने 11,498 रुपये के अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान बजाज ऑटो के शेयर प्राइस में करीब साढ़े पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
