Bajaj Auto Share Price: सरपट दौड़ रहा बजाज ऑटो का शेयर, इस टारगेट पर ब्रोकरेज ने दी निवेश की सलाह

Bajaj Auto Share Price: दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बेचने वाली बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर इस साल करीब 9 फीसदी चढ़े हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें निवेश का सुनहरा मौका देख रहे हैं। घरेलू और विदेशी बाजारों में रिकवरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की बिक्री में उछाल के चलते ब्रोकरेज ने इसमें पैसे लगाने की सलाह दी है। चेक करें टारगेट प्राइस

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 5:04 PM
जेपी मॉर्गन के मुताबिक एक्सपोर्ट में तेजी और सितंबर 2024 तिमाही में इसमें शानदार रिकवरी, घरेलू मार्केट में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में रिकवरी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में उछाल और मार्जिन में सुधार के चलते Bajaj Auto के लिए आने वाला समय बेहतर दिख रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto Share Price: दोपहिया और तिपहिया गाड़ियां बेचने वाली बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर आज दो फीसदी से अधिक उछले हैं। इस साल यह करीब 9 फीसदी चढ़ चुका है। घरेलू और विदेशी बाजारों में रिकवरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की बिक्री में उछाल के चलते मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें निवेश का सुनहरा मौका देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इसमें निवेश के लिए 4400 रुपये का टारगेट (Bajaj Auto Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा लेवल से 13 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर आज 2.47 फीसदी के उछाल के साथ 3886 रुपये पर बंद हुए हैं।

    ब्रोकरेज का Bajaj Auto पर क्यों है भरोसा

    जेपी मॉर्गन के मुताबिक एक्सपोर्ट में तेजी और सितंबर 2024 तिमाही में इसमें शानदार रिकवरी, घरेलू मार्केट में दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में रिकवरी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में उछाल और मार्जिन में सुधार के चलते बजाज ऑटो के लिए आने वाला समय बेहतर दिख रहा है। घरेलू दोपहिया मार्केट अभी भी कोविड से पहले के मुकाबले 21 फीसदी नीचे है और इसमें तेजी के आसार दिख रहे हैं। कंपनी आने वाली तिमाहियों में नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी।


    Google को NCLAT से नहीं मिली राहत,30 दिनों में 1338 करोड़ जुर्माना जमा करने का आदेश

    इसके अलावा कंपनी ने सप्लाई चेन को रीस्ट्रक्चर किया है जिससे लागत में कमी आई है और हर महीने 10 हजार यूनिट्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है। जून 2023 तिमाही में कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया लाने की है। जेपी मॉर्गन के मुताबिक इलेक्ट्रिफिकेशन पर जोर के चलते बजाज ऑटो निवेश के लिए बेहतर दिख रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसकी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखा है और 4400 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

    Zee और IndusInd Bank के बीच का झगड़ा खत्म, शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, जमकर हो रही खरीदारी

    एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

    बजाज ऑटो के शेयर पिछले साल 6 मई 2022 को 3461.30 रुपये पर थे जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद अगले चार महीने में ही यह 1 सितंबर 2022 को 4130.15 रुपये पर पहुंच गया जो एक साल का हाई है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई से यह फिलहाल 6 फीसदी नीचे है। एक्सपर्ट्स इसमें मौजूदा लेवल से तेजी के आसार देख रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।