बजाज ऑटो ने कोविड की महामारी के बाद 125सीसी से ज्यादा पावर की मोटरसाइकिल्स पर फोकस बढ़ाने का फैसला किया था। इसका फायदा कंपनी को मिलता दिख रहा है। 125 सीसी प्लस सेगमेंट की ग्रोथ सबसे तेज रही है। इंडिया में बाइक्स की कुल बिक्री में इस सेगमेंट की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है। FY2024 में इस सेगमेंट की ग्रोथ 21 फीसदी रही। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजाज ऑटो की टू-व्हीलर्स की कुल सेल में 125सीसी से ज्यादा पावर वाली बाइक्स की करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की बाजार हिस्सेदारी 26 फीसदी है।
