Get App

Bajaj Consumer Care का Q4 में मुनाफा हुआ डबल, शेयर ने लगाई 10% की छलांग

Bajaj Consumer Care Share Price: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 77 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 23.4 प्रतिशत हो गया। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 42.97 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:57 PM
Bajaj Consumer Care का Q4 में मुनाफा हुआ डबल, शेयर ने लगाई 10% की छलांग
Bajaj Consumer Care का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया।

FMCG कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर के शेयरों में 17 अप्रैल को जबरदस्त तेजी है। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 15.5 प्रतिशत तक चढ़ा। BSE पर भाव 495.20 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर लगभग 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 470.45 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही के दौरान परफॉरमेंस शानदार रही। कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 105 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ 63.59 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 30.98 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 326.66 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 250.49 करोड़ रुपये था। बजाज कंज्यूमर केयर ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके खर्च 255 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले खर्च 221.38 करोड़ रुपये के थे।

EBITDA 77 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह 32 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 23.4 प्रतिशत हो गया, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 12.7 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1164.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। ​एक साल पहले यह 964.82 करोड़ रुपये था।

Bajaj Consumer Care का शेयर एक साल में 170 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें