Get App

Bajaj Finance Q1 Results: मुनाफा 27% बढ़कर हुआ ₹5986 करोड़, रेवेन्यू रहा 20% ज्यादा

Bajaj Finance Q1 Results: जून 2026 तिमाही में बजाज फाइनेंस के कुल खर्च बढ़कर 15,022.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में नतीजों को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें जारी किया गया

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:20 PM
Bajaj Finance Q1 Results: मुनाफा 27% बढ़कर हुआ ₹5986 करोड़, रेवेन्यू रहा 20% ज्यादा
Bajaj Finance का शेयर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है।

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5985.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 4699.61 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 23165.45 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 19372.67 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग में नतीजों को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें जारी किया गया।

बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च बढ़कर 15,022.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 13,009.59 करोड़ रुपये के रहे थे। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) का आंकड़ा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 4,00,389 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले आंकड़ा 3,25,438 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत का इजाफा देखा गया और यह 11,495 करोड़ रुपये हो गई। जून 2025 तिमाही में यह 9,270 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी में सुधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें