Get App

Bajaj Finance Shares: एमडी के इस्तीफे पर फिसले शेयर, ब्रोकरेज फर्मों का ये है रुझान

Bajaj Finance Shares: एमडी अनूप कुमार साहा के इस्तीफे के झटके से दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयर आज टूट गए। टूटकर यह रेड जोन में आ गया। जानिए कि बजाज फाइनेंस के एमडी ने इस्तीफा क्यों दिया और इसे लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान क्या है और इसके चलते शेयरों पर दबाव क्यों पड़ा है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 12:28 PM
Bajaj Finance Shares: एमडी के इस्तीफे पर फिसले शेयर, ब्रोकरेज फर्मों का ये है रुझान
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का का कहना है कि अनूप कुमार साहा का इस्तीफा Bajaj Finance की उत्तराधिकार योजना के लिए एक झटका है लेकिन अब भी ऐसा लग रहा है स्थिति नियंत्रण में है।

Bajaj Finance Shares: बजाज ग्रुप की दिग्गज एनबीएफसी बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है। हालांकि शेयरों में 1% से कम ही गिरावट है। बजाज फाइनेंस के एमडी अनूप कुमार साहा ने व्यक्तिगत वजहों से इस्तीफा दिया है जिसके चलते शेयर टूटकर रेड जोन में आ गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते शेयर अधिक नहीं टूट पाए लेकिन यह अभी भी रेड जोन में है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.43% की गिरावट के साथ ₹944.85 (Bajaj Finance Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 0.95% टूटकर ₹939.90 के भाव तक आ गया था। वैसे ध्यान दें कि अनूप कुमार साहा को इंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 16 अगस्त 2024 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹642.61 पर था। इस निचले स्तर से 10 महीने में यह 52.28% उछलकर पिछले महीने 9 जून 2025 को ₹978.59 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है।

अब कौन है Bajaj Finance का एमडी?

अनूप कुमार साहा ने व्यक्तिगत वजहों से बजाज फाइनेंस के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग में एनबीएफसी ने बताया कि अनूप कुमार साहा ने कंपनी के बोर्ड में निदेशक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर अब कंपनी ने राजीव जैन को एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। राजीव जैन अब 31 मार्च, 2028 तक बजाज ग्रुप की एनबीएफसी के वाइस चेयरमैन और एमडी रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें