Get App

Bajaj Group News: 10 शेयर बढ़कर होंगे 100, इस बजाज कंपनी की दो अहम ऐलान की एक्स-डेट, आपके पास है?

Bajaj Group News: बजाज ग्रुप की इस कंपनी के एक नहीं बल्कि दो-दो बड़े ऐलानों की आज एक्स-डेट है। एक्स-डेट का मतलब है कि किसी अहम ऐलान जैसे कि डिविडेंड, बोनस या अन्य किसी कॉरपोरेट एक्टिविटी का फायदा अब शेयर की खरीदारी पर नहीं मिलेगा। जानिए कि यहां बजाज ग्रुप के किस कंपनी की बात हो रही है और किन दो कॉरपोरेट एक्टिविटी की आज एक्स-डेट है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 7:43 AM
Bajaj Group News: 10 शेयर बढ़कर होंगे 100, इस बजाज कंपनी की दो अहम ऐलान की एक्स-डेट, आपके पास है?
देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी में शुमार बजाज फाइनेंस के स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और बोनस इश्यू (Bonus Issue), दोनों की आज एक्स-डेट है।

Bajaj Finance Shares: बजाज ग्रुप की डिपॉजिट लेने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के दो अहम ऐलान की आज एक्स-डेट है। देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी में शुमार बजाज फाइनेंस के स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और बोनस इश्यू (Bonus Issue), दोनों की आज एक्स-डेट है। इसका मतलब हुआ कि अब बजाज फाइनेंस के शेयरों की खरीदारी पर बोनस शेयर नहीं मिलेंगे और स्टॉक स्प्लिट का भी असर नहीं दिखेगा। इसका आज एनबीएफसी के शेयरों पर असर दिख सकता है। शुक्रवार को बीएसई पर यह 0.32% की गिरावट के साथ ₹9334.15 पर बंद हुआ था।

Bajaj Finance Bonus Issue और Stock Split का क्या है रेश्यो?

मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू का ऐलान किया था। कंपनी ने 4:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया है, इसका मतलब है कि यह हर शेयर पर चार अतिरिक्त शेयर बोनस में बांटेगी। इसके अलावा कंपनी ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में भी तोड़ने यानी स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इन दोनों ही कॉरपोरेट एक्टिविटीज की आज एक्स-डेट है। इसे उदाहरण से समझें, अगर किसी शेयरहोल्डर के पास बजाज फाइनेंस शुक्रवार की मार्केट क्लोजिंग के समय तक 10 शेयर थे तो उन्हें बोनस में 40 शेयर मिलेंगे यानी कि पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या 50 हो जाएगी। इसके अलावा ये 50 शेयर दो हिस्सों में टूटेंगे यानी कि कुल शेयरों की संख्या 100 हो जाएगी। इसका मतलब हुआ कि 10 शेयर बढ़कर 100 हो जाएंगे।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें