Get App

Bajaj Finserv Q2 Results: सितंबर तिमाही में 8% बढ़ा नेट प्रॉफिट, इंटरेस्ट इनकम और इंश्योरेंस प्रीमियम में उछाल से मिली मदद

Bajaj Finserv को हायर इंटरेस्ट इनकम और इंश्योरेंस प्रीमियम इनकम से से मदद मिली है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.48 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1766 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.81 लाख करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 2:54 PM
Bajaj Finserv Q2 Results: सितंबर तिमाही में 8% बढ़ा नेट प्रॉफिट, इंटरेस्ट इनकम और इंश्योरेंस प्रीमियम में उछाल से मिली मदद
बजाज फिनसर्व ने आज 23 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Bajaj Finserv Q2: बजाज फिनसर्व ने आज 23 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 2087 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को हायर इंटरेस्ट इनकम और इंश्योरेंस प्रीमियम इनकम से मदद मिली है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.48 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1766 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.81 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे Bajaj Finserv के तिमाही नतीजे

बजाज फिनसर्व ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 33704 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान फाइनेंस कॉस्ट और क्लेम के भुगतान पर अधिक खर्च के कारण प्रॉफिट सीमित रहा।

सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में बजाज फिनसर्व की कंसोलिडेटेड कुल आय 32 फीसदी बढ़कर 65,184 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 9 फीसदी बढ़कर 4,225 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें