Get App

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 4% की तेजी, सितंबर तिमाही में 26% बढ़ा शुद्ध मुनाफा, कहां तक जाएगा भाव?

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर मंगलवार 22 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 545.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 451 करोड़ रुपये था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 1:16 PM
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 4% की तेजी, सितंबर तिमाही में 26% बढ़ा शुद्ध मुनाफा, कहां तक जाएगा भाव?
Bajaj Housing Finance Shares: कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल 26% बढ़कर 2,410 करोड़ पर पहुंच गया

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर मंगलवार 22 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 545.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 451 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल की 26 प्रतिशत बढ़कर 2,410 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,911 करोड़ रुपये था।

दूसरी तिमाही में कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 26 प्रतिशत बढ़ी। वहीं एबसॉल्यूट AUM ग्रोथ भी एक जैसी बनी हुई है और पिछली दो तिमाहियों से एक ही सीमा के भीतर बनी हुई है।

इस बीच, कंपनी का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross NPA) 0.24 प्रतिशत से बढ़कर 0.29 प्रतिशत हो गई। जबकि शुद्ध एनपीए (Net NPA) 0.09 प्रतिशत से बढ़कर 0.12 प्रतिशत हो गया। प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) 57.87 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 60.79 प्रतिशत था।

पिछले महीने शेयर बाजारों में अपनी धमाकेदार लिस्टिंग के बाद से ही यह शेयर चर्चा में है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 136 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे, जिससे निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया। लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयरों में तेजी जारी रही थी और सितंबर में एक समय इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जिससे यह देश की सबसे मूल्यवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें