Bajaj Steel के शेयरों में 15% की तूफानी तेजी, अगले हफ्ते शेयरधारकों को तोहफा दे सकती है कंपनी

Bajaj Steel Share Price: बजाज स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज 30 सितंबर को भारी उछाल आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 15 फीसदी से अधिक उछलकर 2,978 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद कंपनी का बोर्ड आगामी बैठक में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा। बजाज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 3 अक्टूबर 2024 को एक बैठक होगी

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bajaj Steel Share Price: कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,500 करोड़ के पार पहुंच गया है

Bajaj Steel Share Price: बजाज स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में आज 30 सितंबर को भारी उछाल आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 15 फीसदी से अधिक उछलकर 2,978 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद कंपनी का बोर्ड आगामी बैठक में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा। बजाज इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 3 अक्टूबर 2024 को एक बैठक होगी। इस बैठक में शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा।

इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप अब बढ़कर 1,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। साथ ही इसने अपने नए 52-वीक हाई को भी छू लिया है। वहीं अगर कंपनी के 52-वीक लो की बात करें तो यह 1,004.05 रुपये है, जो इसने 26 अक्टूबर 2023 को छुआ था। फिलहाल कंपनी के शेयर इस स्तर से करीब 188.33 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अगर बोर्ड से मंजूरी मिलती है तो यह पहली बार होगा जब कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करेगी।


जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 48.27% है। वहीं किसी भी म्यूचुअल फंड ने बजाज स्टील इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी नहीं ली है।

बजाज स्टील इंडस्ट्रीज मुख्य रूप से मशीनें और उसके प्रोडक्ट बनाने के कारोबार में है, जिसमें कॉटन जिनिंग ऑटोमेशन, कॉटन प्रेसिंग मशीनरी, ऑटो फीडर और स्टील बुलॉक कार्ट्स शामिल हैं। हालांकि, यह कंपनी बजाज ग्रुप का हिस्सा नहीं है, जिसमें बजाज ऑटो और अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

बीएसई पर दोपहर 12 बजे के करीब, बजाज इंडस्ट्रीज के शेयर 14.95 फीसदी की तेजी के साथ 2,899 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। यह एक मल्टीबैगर शेयर है, जो इस साल निवेशकों के पैसे डबल कर चुका है। इस साल की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 151 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों ने करीब 164 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में इन 4 कारणों से तगड़ी गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक टूटा, निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।