तेजी से बढ़ती दवा कंपनी बालाक्सी फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में आज 25 जून को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ 124 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने अंगोला (Angola) में स्ट्रेटेजिक हॉस्पिटल पार्टनरशिप और लैटिन अमेरिका में टेंडर बिजनेस हासिल करने की घोषणा की है। कंपनी अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 684.57 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 151.45 रुपये और 52-वीक लो 79.99 रुपये है।
